ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज गेंदबाज पैट कमिंस कूल्हे की चोट के चलते IPL 2022 से हुए बाहर

IPL 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग जारी है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस कूल्हे की चोट के कारण IPL 2022  के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की IPL 2022 में स्थिति नाजुक बनी हुई है। 12 में से 7 मैच हारकर 7वें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की केकेआर की उम्मीदें काफी कम है, ऐसे में टीम के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। cricket.com.au ने पैट कमिंस के आईपीएल 2022 से बाहर होने की पुष्टि की है, हालांकि आईपीएल और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। cricket.com.au के अनुसार पैट कमिंस आईपीएल छोड़कर सिडनी वापस लौट रहे हैं। पैट कमिंस को आईपीएल के दौरान निगल इंजरी भी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने श्रीलंका का भी दौरा करना है ऐसे में वह कमिंस घर पर रिहैब करेंगे। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका दौरे पर 3 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। पैट कमिंस ने इस सीज़न केकेआर के लिए पांच मैचों में सात विकेट चटकाए थे साथ ही उन्होंने 14 गेंदों पर अर्धशतक भी ठोका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.