ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नामकरण को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव

महाराष्ट्र के जालना जिले में बीते वीरवार को एक गांव में दो गुटों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। पथराव की इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। लेकिन कुछ ही देर में मामले ले तूल पकड़ लिया। पुलिस ने 20-25 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में नवनिर्मित गेट के नामकरण को लेकर विवाद हुआ था, जिससे दो गुटों में झड़प हो गई। अधिकारी ने कहा कि पथराव हुआ जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। भीड़ ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख और अनुमंडल पुलिस अधिकारी इंदुलसिंह बहूरे गांव में तैनात हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.