ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव मतपत्र से होंगे

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 30 जून के पहले कर लिए जाएंगे। ईवीएम कम होने से पंचायत चुनाव मतपत्रों से ही कराए जाएंगे। अगर पंचायत चुनाव ईवीएम से कराए जाते हैं तो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने का वक्त लगेगा क्योंकि ईवीएम पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी जिसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।सुप्रीम कोर्ट के पंचायत चुनाव के बिना ओबीसी आरक्षण के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनावी तैयारियों में जुट गया है। आज आयोग ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। आयोग बारिश के मौसम को देखते हुए इसके पहले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने का फैसला करने और हर परिस्थिति में 30 जून के पहले दोनों चुनाव कराए जाने के लिए कार्यक्रम पर विचार कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.