TV-Fridge हो सकते हैं महंगे
रुपये की गिरावट का असर अब घरेलू उपकरणों और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर पड़ने वाला है। बाजार के जानकारों की मानें तो टीवी, वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की कीमत बढ़ सकती है। मई के अंत या जून के पहले सप्ताह से इनमें 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मैन्युफैक्चरर्र बढ़ती लागत का असर खरीदारों पर डाल सकते हैं।उद्योग के जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट ने मैन्युफैक्चर्रर पर और संकट बढ़ा दिया है क्योंकि आयातित घटक महंगे हो गए हैं। यह उद्योग मुख्य रूप से प्रमुख घटकों के आयात पर निर्भर है। COVID-19 केस में बढ़ोतरी के कारण Shanghai में सख्त Lockdown से इसके बंदरगाह पर कंटेनरों के ढेर लग गए हैं। इससे भी पार्ट्स की कमी हो गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.