ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत में कोरोना के 9419 नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले बढ़कर 94,742 हुए

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। वैसे तो नए मामले कई दिनों से 10 हजार से नीचे ही बने हुए हैं। देखा जाए तो देश में महामारी को काबू किया गया है, लेकिन नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में गंभीरता देखी जा सकती है। अभी कुछ राज्यों में ही इस नए वेरिएंट के मामले रिपोर्ट हुए हैं, लेकिन इसको लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस बीच भारत में कोविड-19 के ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। गुरुवार को ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 9,419 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 46 लाख 66 हजार 241 हो गई है, जबकि एक्टिव केस बढ़कर 94,742 हो गए।

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 159 लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,74,111 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,009 केस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गई है।

नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि पिछले लगभग 13 दिनों से 10,000 से नीचे रही है और लगातार 165 दिनों में 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 66 दिनों से यह दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.74 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 25 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख 97 हजार 388 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 8,251 लोग डिस्चार्ज हुए।

राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 130.39 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली की बात करें तो 7 अगस्त (2020) को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख मामलों को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख मामलों को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 4 मई तक दो करोड़ मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़ों को पार कर लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.