आसनी चक्रवात से आज झारखंड में बारिश
झारखंड। राजधानी रांची में दोपहर को बाहरी इलाकों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। सूर्य की किरणों के बीच हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तपिश में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पंचेत में 129.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम तापमान न्यूनतम रांची का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.