दिल्ली के मुंडका में आग से 27 लोगों की मौत
पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें। उन्होंने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 9: 30 बजे तक घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.