ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुनियाभर के निवेशकों के डूब गए 40 अरब डॉलर, एक्सचेंजों से डिलिस्ट हुई ये करंसी

Crypto Updates: दो दिन में क्रिप्टो बाजार में आए भूचाल से कई डिजिटल करेंसी बुरी तरह प्रभावित हुई है. टेरा लूना पर इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर हुआ.

Crypto Currency: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई भयंकर गिरावट से टेरा लूना (Terra-Luna) पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है. इसके निवेशक पूरी तरह से बर्बाद हो गए. उनका सारा निवेश एक ही हफ्ते में डूब गया. इस वजह से भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों ने अपने प्लेटफॉर्म से टेरा लूना को डिलिस्ट कर दिया है.

आंकड़ों के मुताबिक एक समय टेरा लूना की कीमत 118 डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गई थी. लेकिन अब इसकी कीमत मात्र कुछ सेंट रह गई है. निवेशकों का पूरा का पूरा निवेश डूब चुका है. इस टोकन ने निवेशकों के 40 अरब डॉलर डुबा दिए हैं. 24 घंटे के भीतर ही इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू 99 फीसदी तक गिर गई.

CoinMarketCap के आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक महीने में क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट वैल्यू 800 अरब डॉलर घट चुकी है. लंबे समय से करीब सभी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी है.

भारतीय एक्सचेंजों ने डिलिस्ट किया

क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स ने कहा है कि उसने लूना/यूएसडीटी, लूना/आईएनआर और लूना/डब्ल्यूआरएक्स को अपने प्लेटफॉर्म से डिलिस्ट कर दिया है. निवेशक मुफ्त में अपने लूना फंड्स को निकाल सकते हैं. USDT स्टेबलकॉइन है और WRX वजीरेक्स यूटिलिटी टोकन है.

वजीरेक्स के अलावा दूसरे क्रिप्टो एक्सचेंज जेबपे, कॉइनडीसीएक्स ने भी अपने एक्टिव टोकन लिस्ट से भी इसे हटा दिया गया है.

सिर्फ यहां है लिस्ट

हालांकि, एक अन्य प्लेटफॉर्म जियोटस (Giotuss) पर इसकी मौजूदगी फिलहाल बनी रहेगी. जियोटस के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने बताया है कि अगर टेरा ब्लॉकचेन फिर से स्टार्ट करती है तो चीजें बदल सकती हैं.

ऐसे में लूना अपने लिए नया रास्ता ढूंढ सकती है और इकोसिस्टम में दोबारा अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है. फिलहाल मौजूदा हालात को देखते हुए इस बात की संभावना बहुत कम रह गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.