शराब दुकान का विरोध:रहवासियों के रोष के बाद विधायक ने लिखा कलेक्टर और आबकारी अधिकारी को पत्र
इंदौर के बहुचर्चित मंदिर हरसिद्धि के सामने शराब दुकान खुल चुकी है। विरोध हो रहा है। ऐसे में रहवासियों के आक्रोश के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक आकाश विजयवर्गीय को जानकारी दी है जिसके बाद विजयवर्गीय ने इंदौर कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। वहीं तुरंत उक्त दुकान को हटाए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के सबसे बड़े उद्यान के पास है शराब दुकान
विधानसभा तीन के सबसे बड़े सीपी शेखर उद्यान जहां विधानसभा 3 की सैकड़ों आबादी रोजाना सुबह और शाम को टहलने आती है इसमें महिलाएं भी शामिल है ऐसे में शराब दुकान खुलने के बाद अश्लील हरकतें होने लगी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.