पकड़ा गया माही विज को बीच सड़क रेप की धमकी देने वाला शख्स
टीवी एक्ट्रेस माही विज की कार को टक्कर मारने और फिर उन्हें बीच सड़क पर रेप के धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तारी दिखाई नहीं गई है। फिलहाल वर्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस को आरोपी की कार का नंबर एक्ट्रेस की ओर से ही बताया गया है। आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को धन्यवाद कहा है। इससे पहले 7 मई को टीवी एक्ट्रेस माही विज ने घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था कि इस व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उन्हें गालियां भी दीं। माही ने आगे बताया कि उस आदमी ने उन्हें रेप की धमकी भी दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.