सीएनजी महंगी होने के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें आपके शहर में कितना पहुंचा दाम
सीएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है. आखिरी बार 6 अप्रैल को इनके दाम बढ़ाए गए थे.
नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का दाम 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
तेल कंपनियों ने एक दिन पहले सीएनजी के दाम बढ़ाए थे, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को करीब 41 दिनों से स्थिर बनाए रखा है. इससे पहले मार्च-अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी. हालांकि, ब्रेंट क्रूड के दाम अगर 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहते हैं तो तेल कंपनियां एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.