ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शुरू होने जा रहा है नौतपा, तपती गर्मी के कोप और सूर्य देव के क्रोध से है गहरा नाता

साल 2022 का नौतपा 25 मई से शुरू होने वाला है. माना जाता है कि इसका सीधा संबंध भगवान सूर्य (Bhagwan Surya) उनकी भीषण गर्मी से है. नौतपा प्रत्येक साल रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) के दौरान शुरू होता है. ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Month 2022) में रोहिणी नक्षत्र 25 मई से शुरू हो रहा है जो नौ दिनों तक रहेगा. यानी नौतपा 25 मई से 02 जून तक रहेगा. इस दौरान सूर्य की गर्मी अपने चरम पर होगी. जिसका असर धरती पर भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि नौतपा से सूर्य का क्या संबंध है. साथ ही ये भी जानेंगे कि इस दौरान क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

नौतपा के दौरान क्या नहीं किए जाते हैं
-नौतपा के दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. जिस कारण नौतपा के नौ दिनों में सूरज की गर्मी चरम पर होती है. इस दौरान गर्मी को झेलना मुश्किल होने लगता है.

-नौतपा के दौरान भूल भरी आंधी वर्षा की पूरी संभावना रहती है. ऐसे में इस दौरान शादी-विवाह जैसै मांगलिक कार्य ना करने की सलाह दी जाती है.

-नौतपा की अवधि में सूर्य का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है. साथ ही तेज हवाएं चलने लगती हैं. बवंडर की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में दूर की यात्रा करने से पहहेज किया जाता है.

-सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन तक रहते हैं. जिस वजह से भीषण गर्मी के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना रहती है. साथ ही सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगता है. ऐसे में लोगों को सामाजिक कर्य से बचने की सलाह दी जाती है.

ज्योतिष में क्या है नौतपा का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का खास महत्व बताया गया है. दरअसल इसके आधार पर कई भविष्यवाणियां की जाती है. नौतपा के दौरान गुरु शुक्र एक ही राशि में रहने वाले हैं. ग्रहों की इस युति पर बुध की दृष्टि भी पड़ेगी. जिस कारण अत्यधिक वर्षा का भी योग बनेगा. इसके अलावा बाढ़ भूस्सलन की स्थिति भी पैदा हो सकती है. इसके अलावा कई जगहों पर कम बारिश होगी तो कई स्थानों पर कम बारिश होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.