ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी में कल ये सड़कें रहेंगी ब्लॉक, कई दिग्गजों समेत सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता, पब्लिक की बढ़ सकती है मुसीबतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी ने भी शुरू कर दी है. चुनावी रणनीति के तहत अब जेल भरो आंदोलन करने जा रही है. 16 मई को बीजेपी ने एक बड़े प्रदर्शन का आवाह्न किया है. प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. इसी कड़ी में राजधानी में कई सड़कें ब्लॉक रहेंगी, जिससे जनता की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक कल 8 सड़कें बंद रहेंगी. विरोध प्रदर्शन के कारण आम लोगों की भी परेशानी बढ़ जाएगी. आंदोलन की वजह से पुलिस ने 8 रास्तों को सील किया है. पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर कमर कस ली है.

मिली जानकारी के मुताबिक ओसीएम चौक से काली माई मंदिर मार्ग, शास्त्री चौक से खजाना चौक (कलेक्ट्रेट चौक), आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक(भगत सिंह चौक), पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक तक, बंजारी चौक से राजभवन चौक सर्किट हाउस अभियंता चौक से सी एम हाउस की ओर, इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर, भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर की सड़कें ब्लॉक रहेंगी.

बता दें कि गृह विभाग की तरफ से धरना, प्रदर्शन को लेकर जारी किए गए आदेश को वापस लेने की मांग के तहत भाजपा सोमवार से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करने जा रही है. ऐसे में राजधानी रायपुर की कुछ सड़कों पर भाजपा के दिग्गज नेता उतरेंगे.

दोपहर 12 बजे से जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हो जाएंगे. ये प्रदर्शन भाजपा पूरे प्रदेशभर में करेगी. इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां की गई हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.