ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लॉटरी के नाम पर से 25 लाख की धोखाधड़ी, फिर ठगों ने महिला से मांगे अश्लील तस्वीर

बिलासपुर। सरकण्डा क्षेत्र में महिला से लॉटरी के नाम पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. ठगों ने पहले 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया. महिला से 9 लाख रु अपने अकाउंट में जमा करा लिए, फिर पैसे वापस करने के बदले न्यूड वीडियो भेजने कहा.

महिला ने पैसे वापस लेने वीडियो भेजा तो आरोपियों ने फिर 5 लाख रुपए मांगे. महिला ने पैसे नहीं दिए, तो ठगों ने न्यूड वीडियो उसके पति के नंबर पर भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पर सरकण्डा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

सरकंडा क्षेत्र रहने वाली एक महिला के मोबाइल में बीते 23 अप्रैल को एक नंबर से कॉल आया, जिसमें उसके 25 लाख रुपए लॉटरी लगने की जानकारी दी गई, जिसे लेने प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्च के नाम पर उससे पैसे मांगे गए.

महिला ने अपने और पति के बैंक अकाउंट से करीब 9 लाख रुपए ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर किए, लेकिन महिला को लॉटरी की रकम नहीं मिली. उसे ठगी का अहसास हुआ, उसने पैसे देने से मना किया और अपनी रकम वापस मांगी, तो ठगों ने उसे अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजने कहा.

पैसे वापसी की उम्मीद में महिला ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर ठग को भेज दिया. अब आरोपी उसे रकम वापस करने की बजाय 5 लाख की मांग करने लगे. महिला ने रकम देने से मना किया, तो आरोपी ठगों ने उसका न्यूड वीडियो महिला के पति को भेज दिया. उससे रुपयों की मांग की गई, पैसे नहीं मिलने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. महिला के पति ने मामले की जानकारी पत्नी से ली, फिर सरकण्डा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.