ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली पर मंडराया जल संकट, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोडक्शन कम, कल सुबह से पानी के लिए तरस जाएंगे लाखों लोग

कल यानि 17 मई की सुबह से दिल्ली के दो दर्जन से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है.

Delhi Water Crisis:  भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी की समस्या भी मंडराती नजर आ रही है. कल यानि 17 मई की सुबह से दिल्ली के दो दर्जन से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है. दिल्ली के तीन वाटर प्लांट में प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है क्योंकि यमुना का जलस्तर कम हो गया है. ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरत के हिसाब से वे पानी को स्टोर कर लें. पानी की समस्या को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने वाटर इमरजेंसी नंबर जारी किया है. इसके साथ ही कहा है कि रिक्वेस्ट पर वाटर टैंकर्स उपलब्ध होंगे.

दिल्ली जल बोर्ड का बयान

दिल्ली जल बोर्ड ने बयान में कहा, “वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. 17 मई की सुबह से और तालाब का स्तर सामान्य होने तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.”

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सिविल लाइन, हिंदू राव हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजिंदर नगर, पटेल नगर, प्रम नगर, इंदरपुरी, कालकाजी, रामलीला मैदान, सुभाष पार्क, मॉडल टॉउन, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बूरारी इलाकों में कल पानी की समस्या रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.