ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्राम देवादा में जल सभा का आयोजन

रायपुर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्राम देवादा में जल सभा आयोजित की गई. इस जल सभा के आयोजन में यूनिसेफ वाश के भारत प्रमुख निकोलस ऑब्स्बर्ट के देवादा आगमन पर ग्रामीणों ने उनका जमकर स्वागत किया. गांव की सरपंच उर्वशी वर्मा समेत उनके जलबहिनियों के समूह ने ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यो से अवगत कराने के साथ ही जल संरक्षण और शुद्व पेयजल की उपयोगिता समेत आपूर्ति के बारे में उन्हें जानकारी दी.

कांकेर से आई हुई जलबहिनियों ने देवादा के ग्रामीणों के साथ मिलकर जल जीवन मिशन के तहत प्राप्त जल परीक्षण किट के द्वारा जल की गुणवत्ता जांच कर अशुद्ध पेयजल के नुकसान की जानकारी दी. यूनिसेफ वाश के भारत प्रमुख निकोलस ऑब्सबर्ट ने ग्राम देवादा के ग्रामीणों और जलबहिनीयों से मिलकर कहा, फ्रीडम फाइटर की भूमि में आना मेरा सौभाग्य है. जिस तरह से यहां के पूर्वजों ने स्वतंत्रता की क्रंति से देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई थी. मुझे विश्वास है कि यहां के ग्रामीण भी उसी तरह जलक्रांति लाकर शुद्ध पेयजल का महत्व हर घर पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थि ग्रामीण

निकोलस ऑब्स्बेर्ट ने ग्रामीण महिलाओं के समूह को जलबहिनी के सम्मान से नवाजा तो इसके उपहार स्वरूप ग्रामवासियों की तरफ से सरपंच उर्वशी वर्मा यूनिसेफ की पूरी टीम को जलदूत की उपाधि प्रदान की. सवाल जवाब में ग्रामीणों ने निकोलस ऑब्स्बेर्ट से उनके देश फ्रांस स्थित शहर और वहां की पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछा कि किस तरह उनके देश में जल का उपयोग किया जाता है. संरक्षण को लेकर उनके देश के लोग कितने जागरूक है. जिस पर उनका जवाब था कि वो फ्रांस की राजधानी पेरिस के ओल्ड सिटी के निवासी हैं. वो सेन नदी से फिल्टर होकर आने वाला शुद्ध पीते है और उनके देश में लोग जल के संरक्षण को लेकर बहुत ही जागरूक है. क्योंकि इसका स्तर लागतार कम हो रहा है. इसी वजह से लगातार जल को बचाने के लिए पूरी दुनिया मे कोशिश की जा रही है. उन्होंने यहां के ग्रामीणों का आभार व्यक्त करने के साथ ही स्कूल, भवन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उद्यान का भ्रमण किया.

इस आयोजन में यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब जकारिया, यूनिसेफ की प्रोग्राम स्पेसलिस्ट स्वेता पटनायक, जल जीवन मिशन के छत्तीसगढ़ के नोडल कैलाश मढ़रिया, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी जल जीवन मिशन के स्टेट और जिला समन्वयक के साथ ही लो. स्व. यां. विभाग के अभियंता व उप अभियंता मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.