ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 54554 पर खुला, Nifty 16300 के पार पहुंचा

Stock Market Opening Today 18th May: आज हैवीवेट्स की तेजी के दम पर शेयर बाजार ऊपर चढ़ा है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 0.5 फीसदी की तेजी दिखा रहे हैं.

Stock Market Opening: कल की दिखी तेजी आज भी जारी है और भारतीय शेयर बाजार अच्छी उछाल के साथ खुला है. बैंकिंग, आईटी, मेटल, एफएमसीजी, रिटेल शेयरों की तेजी के दम पर शेयर बाजार आज बढ़त के दायरे में कारोबार कर रहा है. भारती एयरटेल की तेजी ने भी बाजार को सहारा दिया है.

कैसा खुला बाजारआज की ट्रेडिंग में शुरुआत तेजी पर हुई और एनएसई का निफ्टी 58.90 अंकों की तेजी के बाद 0.36 फीसदी ऊपर 16318 पर खुला है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 236 अंकों की उछाल या 0.44 फीसदी ऊपर चढ़ने के बाद 54554 के लेवल पर खुलने में कामयाब हुआ है.

सेक्टरवार कैसा रहा कारोबारमेटल और पीएसयू बैंकों में अब लाल निशान में कारोबार देखा जा रहा है और इनके अलावा बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. फार्मा में 1.16 फीसदी और फाइनेंशियल शेयरों में 0.87 फीसदी की उछाल देखी जा रही है.

आज के चढ़ने वाले शेयरआज भारती एयरटेल निफ्टी का टॉप गेनर है और इसमें 1.80 फीसदी की उछाल बनी हुई है. सन फार्मा 1.52 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.5 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहे हैं. सिप्ला में 1.42 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.38 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के गिरने वाले शेयरजेएसडब्ल्यू स्टील 1.07 फीसदी और पावर ग्रिड 1.05 फीसदी की गिरावट पर हैं. एनटीपीसी 0.93 फीसदी और कोल इंडिया 0.62 फीसदी गिरे हैं. टाटा स्टील में 0.61 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

निफ्टी का हालनिफ्टी में आज 50 में से 37 शेयरों में तेजी के साथ तो 13 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी में 215 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 34517 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है.

प्री-ओपन में बाजारप्री-ओपनिंग में बाजार आज बढ़त दिखा रहा है. निफ्टी का लेवल 58.90 अंकों की तेजी के बाद 0.36 फीसदी ऊपर 16318 पर है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 236 अंकों की उछाल के बाद 54554 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.