गुजरात के मोर्बी में नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत
गुजरात के मोर्बी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई है। मलबे में दबने के कारण करीब 12 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की भी आशंका है।इस घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुआ कहा ‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।’
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.