ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिट एंड फाइन बने रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

1. हेल्दी खाएं : घर से काम करने के दौरान फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही कम हो जाती है ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। तो अपने खानपान में लो फैट फूड प्रोडक्ट्स को शामिल करें। साबुत अनाज, दूध, फल व सब्जियां, दालें, अंडा हर तरह से हेल्दी ऑप्शन्स हैं।

2. हाइड्रेट रहें : मसल्स और एब्स बनाना ही फिट रहने की निशानी नहीं है। बीमारियों से बचे रहना, हेल्दी और एनर्जेटिक रहना असली फिटनेस की पहचान है। तो थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर पानी पीते रहें। वहीं चाय औऱ कॉफी से दूर रहें। दिनभर में दो बार से ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होते।

3. एक्सरसाइज़ : वर्क फ्रॉम होम के दौरान फिट रहना चाहते हैं या बनी-बनाई फिटनेस को मेनटेन रखना चाहते हैं तो एक्सरसाइज़ के लिए वक्त जरूर निकालें। कोशिश करें इसका एक टाइम फिक्स करने का, ये फंडा ज्यादा काम करेगा। सुबह या शाम, जो भी आपको सूट करता हो, उस टाइम एक्सरसाइज़ जरूर करें।

4. रूटीन सेट करें : घर से काम करने के दौरान हमें लगता है कि कोई देखने वाला नहीं है तो अपने हिसाब से काम करो, लेकिन उस चक्कर में ज्यादातर लोग दिन में खत्म हो जाने काम को रात-रातभर बैठकर पूरा करते रहते हैं। जिससे खानपान के साथ ही नींद भी डिस्टर्ब होती है और फिर इससे अगले दिन का काम। ये अगर ऐसे ही चलता रहता है तो कुछ ही दिनों में बॉडी एग्जास्ट हो जाती है। तो घर पर रहकर भी कोशिश करें ऑफिस वाला ही रूटीन फॉलो करने का।

5. रिलैक्स :काम के बीच थोड़ा ब्रेक भी लेते रहें। लगातार बैठे रहना बॉडी और माइंड दोनों के लिए सही नहीं होता। इसके अलावा काम खत्म होने के बाद अपनी मनपसंद चीज़ों के लिए वक्त निकालें, फिर वो चाहे कुकिंग हो, डांसिंग, पेटिंग या कोई और हॉबी। इससे सच में स्ट्रेस दूर होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.