ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रहवासी क्षेत्र में स्थानांतरित हो रही थी शराब दुकान,लोगों का विरोध देख मौके पर पहुंचे विजयवर्गीय

शहर में नई शराब दुकानें खोलने को लेकर विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। विधानसभा 3 में हरसिद्धि मंदिर के सामने खुली शराब दुकान का विरोध जारी ही था इसी बीच में अब पलसीकर चौराहे पर नई जगह शराब दुकान खोलने को लेकर रहवासी विरोध में सामने आए हैं। इस चौराहे पर अभी जो दुकान है, अब उसे सामने वारगल कांप्लेक्स में स्थानांतरित किया जा रहा था। विरोध के बाद ठेकेदार ने यहां पर दुकान खोलने से तो मना कर दिया है, पर अब वे गली में राम मंदिर के पास दुकान खोलने की बात कर रहे हैं। आसपास के लोग राम मंदिर के पास दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। रहवासीयों ने बताया कि राम मंदिर में हजारों भक्त दर्शन को आते हैं। शराब दुकान के सामने से राम भक्तों को मंदिर जाने में परेशानी होगी। क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी बुधवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। रहवासियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि हम आप लोगों के साथ है, यहां पर किसी भी हालत में दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। विधायक ने ठेकेदार को समझाया कि अपनी दुकान गली में न ले जाएं। ऐसा कोई काम नहीं करे, जिससे रहवासियों को परेशानी हो । विधायक की बात पर ठेकेदार ने सहमति जताई है। रहवासियों ने कहा कि गली में दुकान खुली तो रहवासी आंदोलन करेंगे।

पत्र जारी कर चुके विधायक

हरसिद्धि मंदिर के सामने खुली नई शराब दुकान को तुरंत बंद करने के लिए विधायक आकाश विजयवर्गीय कलेक्टर से लेकर आबकारी तक को पत्र लिख चुके हैं लेकिन दुकान अब तक हटी नहीं है। हो हल्ला दिख नहीं रहा है जिन्हें समस्या है वही एकत्र नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन समस्या लेकर पहुंचे रहवासियों ने विधायक के पत्र के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.