जनता को मुलभुत से लेकर आधुनिक सुविधा तक देंगे
क्षेत्र में 13 करोड़ के विकास कार्यो का मुख्यमंत्री से शुभारंभ करवाने के बाद क्षेत्र क्रमांक 3 के लोकप्रिय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के वार्ड 56 ,59 एवं 62 में डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इसमें पानी की लाइन, आंगनवाड़ी, अखाड़े, पेवर ब्लॉक जैसे कार्य शामिल है।
इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि विकास ये पहिया हम नही रुकने देंगे सड़क, गार्डन,सामुदायिक
भवन,बिजली,स्कूल,स्वास्थ सेवाए ,रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रो में हम काम कर रहे है, विकास कार्य मे माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भी हमे खूब सहयोग मिलता है। 7 नई पानी की टंकिया क्षेत्र 3 में बन रही है जिससे जल्द सभी को नर्मदा का जल मिलेगा। क्षेत्र की जनता को बेसिक सुविधा से लेकर आधुनिक सुविधा भी मिले ऐसा हमारा प्रयास है और जनता एवं मुख्यमंत्री जी के सहयोग से हमे उसमे सफलता भी मिल रही है। सरकारी विद्यालयो में विधायक निधि से कंप्यूटर्स ,एल सी डी प्रोजेक्टर,प्रिंटर्स दे रहे है। हर विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम्स बन रहे है। आदर्श विद्यायल का निर्माण शुरू कर चुके है। आयोजन में विधायक विजयवर्गीय के साथ भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.