ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

25 लाख के लोन पर बैंक वसूल रहे हैं 50 लाख, घर लेने के पहले चेक करें बेस्ड डील

क्या आप यह कैलकुलेशन पहले कर पाते हैं कि आपको घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना कितना महंगा पड़ जाता है. लोन के बदले बैंक आपसे कितना वसूल कर लेते हैं.

Home Loan Calculator: आज के दौर में बड़े शहरों में रहकर नौकरी करने वालों के लिए अपना घर एक सपना होता है. महंगाई और बढ़ते खर्च के चलते घर या फ्लैट खरीदने के लिए मिडिल क्लास के लिए होमलोन (Home Loan) लेना मजबूरी है. आम आदमी कात करें तो अमूमन यह लोन साइज 25 लाख रुपये से 30 लाख रुपये हो सकता है. वहीं इसके लिए टेन्योर ज्यादातर केस में 20 साल होता है. लेकिन, क्या आप यह कैलकुलेशन पहले कर पाते हैं कि आपको घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना कितना महंगा पड़ जाता है. आपके 25 लाख या 30 लाख के लोन के बदले बैंक आपसे 20 साल के दौरान कितना वसूल कर लेते हैं. कई केस में आपको लगभग डबल पेमेंट करना पड़ता है. इसलिए बेहतर है कि लोन लेने के पहले अच्छे से अलग अलग बैंकों की ब्याज दर चेक कर लें, जिससे बेस्ड डील हासिल हो सके.

कैलकुलेटर: लोन के एवज में कितनी देते हैं रकम

मान लिया कि आपको घर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये के लोन की जरूरत है और आपने EMI के लिए 20 साल का टेन्योर तय किया है. अलग अलग बेंकों की होमलोन की ब्याज दर पर नजर डालें तो यह 7 फीसदी से 8.5 फीसदी की रेंज में है. 7 फीसदी स्टार्टिंग रेंज है. अगर एवरेजिंग करें तो होमलोन के लिए 7.5 फीसदी से 8 फीसदी के बीच ब्याज दर देनी पड़ रही है.

कुल होमलोन: 25 लाख रुपयेब्याज दर: 7.5 फीसदीलोन की अवधि: 20 सालमंथली EMI: 20140 रुपयेकुल ब्याज: 23,33,559 रुपयेकुल पेंमेंट: 48,33,559

वहीं अगर ब्याज दर 8 फीसदी हो जाए तो इस मामले में मंथली EMI 20911 रुपये होगी और कुल ब्याज 25,18,640 रुपये होगा. यानी आपको बैंक को कुल 50,18,640 रुपसे पेमेंट करना होगा. यह आपके लोन का डबल अमाउंट है.

30 लाख तक के लोन पर ब्याज

Bank Interest Rate

SBI 6.65%–7.65% सालानाICICI Bank 7.10%–7.95% सालानाBank of Baroda 6.90%–8.40% सालानाHDFC Ltd. 6.70%-7.50% सालानाAxis Bank 7.00%–11.90% सालानाKotak Mahindra Bank 7.00% onwardsCanara Bank 7.05%–11.85% सालाना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.