ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विराट कोहली ने राशिद खान को दिया खास तोहफा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2022 का 67वां मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान को बैट गिफ्ट किया है। राशिद ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। आज का मुकाबला आरसीबी के लिए बेहद खास रहने वाला है, अगर आज टीम जीत दर्ज करती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी, वहीं अगर आज बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी।मुकाबले से एक दिन पहले जब प्रैक्टिस के दौरान दोनों टीमों की मुलाकात हुई तब विराट कोहली ने राशिद खान को यह गिफ्ट दिया। इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए राशिद खान ने कोहली का शुक्रिया अदा किया है।राशिद खान ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “विराट कोहली आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगा, गिफ्ट के लिए शुक्रिया।”गुजरात टाइटंस ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा “एक फ्रेम में 450 से अधिक टी20 विकेट और 10 हजार से अधिक रन”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.