ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय फुटबॉल संघ का संचालन सीओए करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबॉल संघ का बतौर अध्यक्ष संचालन कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की जगह यह जिम्मेदारी प्रशासकों की समिति को सौंप दी है। सर्वोच्च अदालत ने सेवानिवृत्त जज एआर दवे को समिति की कमान सौंपी है, जिसके दो सदस्य पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे भास्कर गांगुली होंगे। अदालत ने आदेश दिया है कि कमेटी संघ का राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कोड के अनुसार चुनाव कराने तक संचालन करेगी।पटेल 2009 से एआईएफएफ के अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल दिसंबर, 2020 में पूरा हो चुका था, लेकिन उन्होंने दिल्ली फुटबॉल संघ की ओर से दायर लंबित पड़े केस का हवाला देकर चुनाव नहीं कराए और पद पर बने रहे। खेल मंत्रालय ने अदालत में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि पटेल के तीन कार्यकाल पूरे हो चुके हैं और स्पोर्ट्स कोड के अनुसार वह इस पद पर बने नहीं रह सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.