ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे व्यवसायी को आया फोन, ’25 लाख पहुंचा दो, वरना तुम्हारी भी चिता जल जाएगी’

मोतिहारी : जेल से क्राइम का संचालन जैसे आम बात है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। सेंट्रल जेल मोतिहारी से जिला में आपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जेल में बंद अपराधियों के इशारे पर उनके गुर्गे जिला में हत्या, रंगदारी और लूट समेत कई आपराधिक कांडों को अंजाम दे रहे है। अपराधी जेल से व्यवसायियों को फोन करके रंगदारी की भी मांग कर रहे हैं। जिससे जिले के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जिला के आदापुर के रहने वाले एक कपड़ा व्यवसायी टुन्नू प्रसाद से जेल में बंद बदमाश कृष्णा कुमार ने 25 लाख रुपया की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जिसे लेकर व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है। व्यवसायी टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है। टुन्नू प्रसाद अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करके घर लौटे थे। उसी समय जेल में बंद बदमाशों ने दो बार कॉल करके रंगदारी मांगी। पहली बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम कृष्णा कुमार और दूसरी बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। बदमाशों का फोन आने के बाद से व्यवसायी का परिवार दहशत में है। जेल से फोन करने वाले बदमाश ने कहा कि 25 लाख रुपया लेकर कोर्ट में आ जाना और पुलिस को कुछ मत बताना।नहीं तो तुम्हारे पिता का चिता अभी ठंडा नहीं हुआ है और तुम्हारा चिता जल जाएगा। उसके कुछ देर बाद एक दूसरा फोन उसी नंबर से आया और उसने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। मुकेश ने भी रंगदारी में 25 लाख का रंगदारी मांगते हुए वही बात दोहरायी, जो कृष्णा ने कही थी”- टुन्नू प्रसाद, पीड़ित व्यवसायी।
व्यवसायी ने कहा कि उसे पुलिस पर भरोसा है और पुलिस ने उसे आश्वस्त भी किया है। बता दें कि आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िआही के रहने वाले टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है। टुन्नू अपने वृद्ध पिता पारसनाथ प्रसाद की स्वभाविक मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने गांव गए थे। दाह संस्कार के बाद अपने घर लौटे हीं थे। उसी दौरान बदमाशों ने फोन करके रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से फोन करके रंगदारी मांगी गई थी। उस नंबर का कॉल डिटेल्स निकाल कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.