ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस के बाद BJP का मंथन: पूर्व CM रमन सिंह जयपुर के लिए रवाना, CM बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर किया हमला, जानिए क्या कहा ?

रायपुर। राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब बीजेपी नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है. देशभर से बीजेपी के कई दिग्गज जयपुर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे. जयपुर जाने से पहले एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत की.

रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर में होनी है. उसमें शामिल होने जा रहा हूं. 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार का 8 साल पूरा होने जा रहा है. इसको लेकर कार्यक्रम तय किए जाएंगे. मोदी सरकार के आने के बाद जो आत्मविश्वास देश के अंदर आया जो डेवलपमेंट के काम हुआ है. इसके अलावा जो मोदी सरकार के महत्वपूर्ण काम है. उसको लोगों तक पहुंचाने के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी.

नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री के बयान पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की भूमिका लगातार बदलती रहती है, जब चाहे जो बयान बाजी कर देते हैं, फिर उस बयान को दूसरे बयान में बदल देते हैं. नक्सली संविधान के दायरे में भारत के झंडे के नीचे अगर बात करना चाहे या तो राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति है.

रमन सिंह ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर कहा कि कोंटा की सभा में सीएम ने कहा कि साढ़े 4 साल बाद मैं कोंटा आया हूं. यह दिखाता है कि वह बस्तर के लिए कितने संवेदनशील हैं.

ज्ञानवापी मुद्दे पर रमन ने कहा कि यथार्थ और सच्चाई न्यायालय के आदेश का निराकरण होना चाहिए. जैसे पूर्व में घटना को देखते हुए जिस प्रकार राम जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर न्यायालय ने आदेश दिया, उस आदेश को दोनों पक्ष ने माना तो मुझे ऐसा लगता है, अब वह वक्त आ गया है. ज्ञानवापी के मामले में भी जो न्यायालय का आदेश होता है. दोनों पक्षों को मानना चाहिए.

रायपुर में हिंदू संगठनों ने लाउडस्पीकर बंद करने की मांग पर पूर्व सीएम ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देशभर में चर्चा चल रही है. आपसी सामंजस्य से सब बातों का निराकरण करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.