ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM Kisan न‍िध‍ि का इंतजार खत्‍म, कृष‍ि मंत्री ने बताया इस तारीख को आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Nidhi: केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंंह तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 11वीं क‍िस्‍त की तारीख से जुड़ी अहम घोषणा की. उन्‍होंने बताया क‍ि केंद्र सरकार क‍िसानों को सशक्‍त करने के ल‍िए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है.

PM Kisan Nidhi: पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 11वीं क‍िस्‍त (PM Kisan 11th Installment) पर देशभर के 12.50 करोड़ क‍िसानों का इंतजार अब खत्‍म होने वाला है. केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने बता द‍िया है क‍ि 11वीं क‍िस्‍त पीएम मोदी की तरफ से कब जारी की जाएगी? दरअसल, पीएम क‍िसान का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच आना है. ज‍िसको लेकर क‍िसान लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

एक कार्यक्रम में क‍िया ऐलान

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह (Narendra Singh Tomar) ने 11वीं किस्त ट्रांसफर होने की तारीख के बारे में बता द‍िया है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह ऐलान मध्य प्रदेश में आयोजित एक कृषि कार्यक्रम में क‍िया. वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े हुए थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने क‍िसानों के ल‍िए ‘किसान सम्मान निधि कार्यक्रम’ (Kisan Samman Nidhi) की घोषणा की थी. इस योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये किसानों को 3 समान किस्तों में द‍िया जाता है.

31 मई को आएंगे पैसे

उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 11वीं किस्त 31 मई को फिर से प्रधानमंत्री जी देने वाले हैं. आपको बता दें साल 2021 में 15 मई को क‍िसानों के खातों में सरकार की तरफ से 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िए गए थे. 15 मई नजदीक आने पर लाभार्थी क‍िसान 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री की तरफ से तारीख घोष‍ित क‍िए जाने के बाद इंतजार और बढ़ जाएगा.

ई-केवाईसी कराना जरूरी

आपको बता दें इस बार 11वीं क‍िस्‍त का लाभ लेने के ल‍िए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी है. बताया जा रहा है क‍ि साढ़े 12 करोड़ में से करीब 80 प्रत‍िशत क‍िसानों ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्र‍िया को पूरा करा द‍िया है. e-KYC आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में करा सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे पीएम क‍िसान की वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.