ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का केस किया दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने भी उनके खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया था। राज कुंद्रा फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक ऐप के जरिए पब्लिश करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में ही राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था।मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1500 पन्ने की चार्जशीट भी दाखिल की थी, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ ही शर्लिन चोपड़ा समेत 42 गवाहों का बयान शामिल किया गया था।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा करके ठगी करने का आरोप लगाया गया था। बताया गया था कि अश्लील फिल्मों को शूट करने के बाद एक ऐप पर डाला जाता था। इस ऐप के सब्सक्राइबर्स को इन फिल्मों को देखने के लिए पैसे देने पड़ते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.