ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या जरूरी दवाइयों की कीमत कम होने वाली है? कल NPPA की बैठक में लिया जाएगा फैसला

Is critical medicines price reducing: बढ़ती मंहगाई के बीच जरूरी दवाइयों की कीमत में आग लगी हुई है. इससे गरीबों का इलाज मुश्किल हो रहा है. ऐसे में नेशनल फर्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) बड़ी दवा निर्माता कंपनियों के साथ शुक्रवार को बैठक करेगी. इस बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि क्या आवश्यक दवाइयों की कीमतों को घटाया जा सकता है.

(हिमानी चंदना)

नई दिल्ली. देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आग लगी हुई है. हर चीज की कीमत आसमान छू रही है. डीजल और पेट्रोल के दाम 110 रुपये को भी पार कर गये हैं. इस कारण हर चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन जरूरी दवाइयों के दाम बढ़ते हैं तो इससे जिंदगियां तबाह होती हैं. पिछले कुछ सालों में जरूरी दवाइयों की कीमतों में भी बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है, इसके कारण गरीबों का इलाज मुश्किल हो गया है. अब इस बात को लेकर दवा की कीमतों पर नियंत्रण रखने वाली सरकारी संस्था नेशनल फर्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) बड़ी दवा निर्माता कंपनियों के साथ शुक्रवार को बैठक करेगी. इस बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि क्या आवश्यक दवाइयों की कीमतों को घटाया जा सकता है.

ट्रेड मार्जिन को लेकर विचार विमर्शबैठक में फार्मा कंपनियों की चिंता और उनकी सलाह पर विचार किया जाएगा. बैठक में गैर सूची वाली दवाइयों के ट्रेड मार्जिन पर भी विचार किया जाएगा. हालांकि गैर अनुसूचित दवाइयों की कीमतों पर नियंत्रण सरकार के अधीन नहीं है, लेकिन टीएमआर एक प्रणाली है जिसके तहत इन दवाइयों के मूल्यों का भी विनियमन किया जा सकता है. दवा निर्माता का किसी दवा पर लगा मूल्य और ग्राहकों के लिए खुदरा मूल्य के बीच में जो अंतर रहता है, उसे ट्रेड मार्जिन कहा जाता है. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एनपीपीए दवाइयों की उपलब्धतता सुनिश्चित करने के साथ-साथ दवाइयों की कीमतों का भी नियमन करता है. एनपीपीए की बैठक चेयरमैन कमलेश कुमार पंत की अध्यक्षता में की जाएगी.

2018 में एनपीपीए ने लगाया था कैपडिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज 18 को बताया कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि टीएमआर दवाओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का सबसे संतुलित तरीका है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम दवा निर्माताओं और सभी हितधारकों से सलाह मशविरा करना चाहते हैं. हम उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. जब हम कीमतों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे तो उनकी चिंताओं को भी उसमें शामिल करेंगे. 2018 में एनपीपीए ने गैर अनुसूचित एंटी कैंसर की 42 दवाओं के ट्रेड मार्जिन को सीमित कर दिया था यानी कैप लगा दिया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में बताया था कि इस फैसले के कारण 526 ब्रांडेड दवाओं की एमआरपी 90 प्रतिशत तक कम हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.