भाजपा के जॉइंट सेशन में पीएम मोदी का संदेश, अगले 25 सालों के लिए तय करना है लक्ष्य
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान के जयपुर में चिंतिन शिविर चल रहा है. 19 मई से शुरू इस शिविर में आज प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य के संगठन महामंत्रियों का एक जॉइंट सेशन है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं.
राजधानी जयपुर में दिल्ली रोड स्थित 5 सितारा होटल लीला पैलेस में चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 21 मई चलने वाले शिविर में अलग-अलग सेशन में बैठकें होंगी. करीब 150 डेलिगेट्स इसमें हिस्सा लेंगे. शिविर के दौरान जॉइंट सेशन में बीजेपी के 3 पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी इस सेशन में शामिल हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.