ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओबीसी महासभा ने 21 मई को प्रदेश बंद का आह्वान किया

भोपाल, 21 मई को ओबीसी महासभा ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि 21 मई को प्रदेश बंद कर सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा जनता के सामने लाना चाहते हैं। सिंह ने कहा कि ओबीसी को 27% आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार ने ओबीसी वर्ग के साथ कुठाराघात किया है। 27% आरक्षण को पहले कोर्ट के माध्यम से शून्य कराया। फिर 14% आरक्षण कोर्ट के माध्यम से बहाल करा कर वाहवाही लूट रही है। जबकि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पहले से मिल रहा था। हमारी मांग है कि ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाए, क्योंकि 2011 में सरकार की तरफ से ही ओबीसी की जनसंख्या 51.9% बताई है। साथ ही मुख्यमंत्री खुद ओबीसी के हितैषी अपने आप को बता रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने ओबीसी महासभा के बंद का समर्थन किया गया है। बंद को समर्थन के लिए कांग्रेस की तरफ से सभी जिला संगठनों को पत्र भी लिखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.