ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जयपुर में चुनावों पर मंथन शुरू

जयपुर , भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिनी बैठक जयपुर में गुरुवार से शुरू हुई। इस बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करेंगे।जयपुर मंथन बैठक में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के जश्न पर भी विचार होगा। इसके अलावा पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और देश की मौजूदा आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति करने पर भी चर्चा की संभावना है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता रहे कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पहले दिन बैठक में भाजपा महासचिवों ने अपने प्रभार वाले राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस पर नड्डा ने उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पार्टी प्रमुख और संगठनात्मक सचिवों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तीन दिनी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर ध्यान देने के अलावा इस साल और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी तरह अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में अगले साल चुनाव होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है तो गुजरात पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का। इसलिए इन दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। गुजरात तो बीते 22 सालों से भाजपा का गढ़ है। हाल ही में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से राज्य में कांग्रेस और कमजोर हुई है। हालांकि, अभी हार्दिक ने भाजपा में शामिल होने को  लेकर फैसला नहीं किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.