ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरा, 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के मेकरकोट इलाके में नेशनल हाइवे के पास एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिर गया. वहीं सुरंग के मलबे में 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद फिलहाल इलाके में बचाव कार्य जारी है. छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं एक व्यक्ति को बचा लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, खूनी नाले में सुरंग के सामने की ओर का एक छोटा हिस्सा गुरुवार की रात को ढह गया. यह घटना तब हुई जब सुरंग के अंदर कुछ लोग ऑडिट कर रहे थे. इसके तुरंत बाद पुलिस और सेना ने एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया.तीन श्रमिकों को बचा लिया गया है और आठ अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एंबुलेंस भेजी गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.