ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

औरंगजेब के मकबरे पर पांच दिन के लिए लगा ताला

Aurangabad: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे ज़मींदोज़ कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं. इसके बाद, औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी. मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही है. इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी.
ज्ञानवापी विवाद (Gyanvapi row) के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे (Aurangzeb Tomb) को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उसे फिलहाल पांच दिन के लिए बंद कर दिया है.
एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले के मुताबिक पहले, मस्जिद समिति ने मकबरे को ताला लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उनके विभाग ने उसे खोल दिया था. हालांकि, बुधवार को हमने उसे अगले पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा, ‘हम स्थिति का आकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि उसे खोलना है या अगले और पांच दिन के लिए बंद रखना है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.