ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 7वीं बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मनाया अपना बर्थडे

फ्रांस में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 18 मई (बुधवार) से हो चुकी है। ये फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा। इस फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, आर माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई सेलेब्स इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। नवाजुद्दीन के लिए खास बात यह है वे अपना 48वां जन्मदिन कान्स में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कान्स में उनका ये 7वां बर्थडे है।

कान्स में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर नवाज ने कहा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट करना हमेशा स्पेशल होता है। मैंने यहां कान्स में 6 जन्मदिन मनाए हैं, क्योंकि मेरी फिल्मों का चयन किया गया था। लेकिन, इस बार एक इंडियन डेलिगेट के रूप में यहां शामिल होना, मेरे जन्मदिन को और अधिक खास और यादगार बना देता है।” एक्टर ने देश के लिए सम्मान प्राप्त करने के लिए एक इंडियन डेलिगेट के रूप में इस इवेंट में हिस्सा लिया है। जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाज जल्द ही ‘टिकू वेड्स शेरू’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘अद्भुत’ में नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.