ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज आंधी-बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से दिल्लीवासियों को निजात मिलने जा रही है. दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है. इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है.
राष्ट्रीय राजधानी में नौ साल बाद 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार सर्वाधिक गर्म रहा। हालांकि शाम को बादल और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक सप्ताह तक गर्मी व लू से राहत की उम्मीद है। विभाग ने शनिवार को आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।
एनसीआर में शुक्रवार रात तक गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश और आंधी के कारण कम से कम 11 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ व अहमदाबाद के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इनमें दो विस्तारा, एक इंडिगो, दो एयर एशिया, दो एअर इंडिया, एक गो एयर की उड़ान शामिल हैं। इनमें एक उड़ान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी यात्रा कर रहे थे।
दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम पारा सबसे अधिक 47.1 व पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ। वहीं, जफरपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाता है, तब लू की घोषणा की जाती है। वहीं, पारा 40 या इससे अधिक होने पर व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गंभीर स्तर की लू की घोषणा की जाती है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा व इससे अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने की वजह से अगले चार दिनों में पारा गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व गर्मी से राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.