ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी पुलिस ने 7 DJ संचालकों पर की कार्रवाई, बारात में तेज साउंड से बजा रहे थे डीजे

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और कलेक्टर शौरभ कुमार ने आज ध्वनि प्रदूषण और मानक स्तर से अधिक शोरगुल करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों डी.जे. वाहनों, धुमाल आदि पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और मजिस्ट्रेट को दिए थे.

इसी कड़ी में थाना कोतवाली ने 1 प्रकरण, थाना पुरानी बस्ती ने 2 प्रकरण, थाना डी.डी.नगर ने 1 प्रकरण, थाना खमतराई ने 1 प्रकरण और थाना आमानाका ने 1 प्रकरण इस तरह प्रकार कुल 7 प्रकरणों में डी.जे. संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

डी.जे., अन्य वाद्य यंत्र और वाहन जब्त किये गए हैं. उक्त समस्त डी.जे. बारात के दौरान सड़क पर बिना अनुमति के और तेज आवाज में बजा कर ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे. इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.