ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोवा बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, जीबीएसएचएसई आज यानी कि 21 मई को एचएसएससी रिजल्ट 2022 सभी छात्रों के लिए जारी करेगा। शेड्यूल के अनुसार, जीबीएसएचएसई टर्म 2 के परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे, आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। स्टूडेंट्स को इसके लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा। इसके बाद वे अपना स्कोर देख पाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आज घोषित किया जा रहा गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम 2022 फाइनल परिणाम है और इसमें टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा दोनों के अंक शामिल होंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद रिजल्ट की जांच कर पाएंगे।

गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम जांचने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उपलब्ध GBSHSE HSSC रिजल्ट 2022 (मार्क्स) लिंक पर क्लिक करें। अब पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। आपका गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.