ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुसलमान होने के शक में बुजुर्ग की हत्या: आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, एसपी ने की पुष्टि

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी दिनेश कुशवाह को मनासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (Superintendent of Police Suraj Kumar Verma) ने इसकी पुष्टि की है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, नीमच के मनासा में मुसलमान होने के शक में आरोपी ने दिनेश कुशवाह ने बुजुर्ग भंवरलाल चत्तर जैन की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने आधारकार्ड मांगते हुए उसे लगातार चांटे मारे, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना नीमच जिले के मनासा की है। बुजुर्ग भंवरलाल चत्तर जैन रतलाम जिले के सरसी का निवासी था। वो मानसिक रूप से कमजोर भी था। उसका शव रामपुरा रोड मारुति शोरूम के पास मिला था। घटना के बाद परिजनों मनासा थाने का घेराव भी किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.