ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आठवीं ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 20 मई को

बीजिंग| आठवीं ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 20 मई को वीडियो के माध्यम से आयोजित हुई। इस बैठक में एक संयुक्त बयान पारित किया गया। इस बयान के अनुसार, ब्रिक्स देशों को नीति से जुड़ी वार्ता को मजबूत करने, संयुक्त अध्ययन करना, और जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण व समुद्र पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में सहयोग का विकास करना चाहिये। चीन ने इस बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक का मुद्दा है हाथ में हाथ डालकर हरित व कम कार्बन वाले विकास को मजबूत करना। चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्री व्हांग रूनछो ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच पारिस्थितिक पर्यावरण से जुड़े सहयोग वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में एक अपरिहार्य महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। ब्रिक्स देशों को नयी स्थिति और नयी मांग के अनुसार पारिस्थितिक पर्यावरण सहयोग को गहन करना, वैश्विक हरित व कम कार्बन वाले विकास को मजबूत करने के लिये शक्ति देना और वर्ष 2030 अनवरत विकास का लक्ष्य पूरा करने, मानव साझा नियति समुदाय और साफ व सुन्दर दुनिया का निर्माण करने के लिये एक साथ कोशिश करनी चाहिये। दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस व भारत के पर्यावरण विभागों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया और भाषण भी दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.