ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेटीएम ने 950 करोड़ के निवेश के लिए बनाई बीमा फर्म

भारत की मोबाइल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ब्रांड के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने एक संयुक्त उद्यम सामान्य बीमा कंपनी बनाई है, जिसमें उसने 10 साल की अवधि में 950 करोड़ रुपये का निवेश करने की लक्ष्य बनाया है। वहीं, विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर से 5 साल के लिए पेटीएम का सीईओ नियुक्त किया गया है। विजय शेखर शर्मा को 19 दिसंबर 2022 से 18 दिसंबर 2027 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि संयुक्त उद्यम फर्म पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड की स्थापना के प्रस्ताव को बोर्ड ने 20 मई को मंजूरी दे दी थी। शुरुआत में वन97 कम्युनिकेशंस (OCL) की पीजीआईएल में 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी 51 फीसदी हिस्सेदारी ओसीएल के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली वीएसएस होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के पास होगी। निवेश के बाद पेटीएम की पीजीआईएल में 74 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जिससे कंपनी में वीएचपीएल की हिस्सेदारी घटकर 26 फीसदी रह जाएगी।

विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर अगले 5 साल के लिए पेटीएम (Paytm) का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। फिनटेक कंपनी Paytm ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी के ग्रुप सीएफओ और अध्यक्ष मधुर देवड़ा को अगले पांच वर्षों के लिए पूर्णकालिक निदेशक के रूप में अपने बोर्ड में नियुक्त किया गया है। मधुर देवड़ा को 19 मई 2027 तक के लिए कंपनी का पूर्णकालिक डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.