ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजासांसी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, धार्मिक ग्रंथ के अंग बिखरे मिले; लोगों ने आरोपित काबू कर पुलिस को सौंपा

राजासांसी के गांव धर्मकोट के गुरुद्वारा बेर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग बिखरे मिले। लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर एक 65 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कस्बा राजासांसी के गांव में धर्मकोट के गुरुद्वारा बेर साहिब में शनिवार शाम को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग बिखरे मिलने पर लोगों रोष फैल गया। लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर गांव के ही एक 65 साल के व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित रोज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आता था।

गांव धर्मकोट के रहने वाले बाबा कुलबीर सिंह ने कहा कि घटना का पता उस समय चला जब शाम को लोग गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में पवित्र अंग बिखरे देख उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद जब गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि आरोपित ने अंगों की बेअदबी उस समय की जब गुरुद्वारा साहिब में कोई नहीं था। उसने 41 अंगों के साथ बेअदबी की है। वहीं, अजनाला के डीएसपी जसवीर सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

बेअदबी के घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य गुरचरण सfxह ग्रेवाल ने कहा कि बेअदबी की घटनाएं दुखदायी हैं। मामले की तह तक जाने के लिए एसजीपीसी ने अपने प्रचारकों को गांव भेजा है। शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं और पुलिस घटनाओं के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.