ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना ट्रू कॉलर के भी कॉल करने पर नंबर के साथ दिखेगा नाम

अब आपको बिना ट्रू कॉलर ऐप की मदद से अनजान नंबर से आए कॉल की जानकारी मिल जाया करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई एक ऐसे ही मैकेनिज्म पर काम रही है, जिसके जरिए किसी के फोन में आए कॉलर के नाम की जानकारी उसके सिम पर कराए गए KYC वाले नाम से पता चलेगी।फिलहाल कोई आपको कॉल करता है तो स्क्रीन पर सिर्फ उसका नंबर नजर आता है, लेकिन ट्राई के इस फ्रेमवर्क के फाइनल होने के बाद आपको फोन पर यूजर का KYC नाम भी नजर आएगा। इस मैकेनिज्म के बाद जब भी कोई आपको फोन कॉल करेगा तो स्क्रीन पर उसका नाम फ्लैश होगा।

यह फीचर काफी हद तक ट्रू कॉल की तरह काम करेगा। दूरसंचार विभाग ने भी ट्राई से इस पर काम शुरू करने के लिए कहा है। TRAI के चेयरमैन पीडी वाघेला ने बताया कि इस पर कंसल्टेशन अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया, ‘अभी हमें इस पर एक रिफ्रेंस मिला है और जल्द ही हम काम शुरू कर देंगे। ट्राई पहले से इस तरह के मैकेनिज्म पर विचार कर रही थी, लेकिन दूरसंचार विभाग से रैफरेंस मिलने की वजह से इस पर काम जल्दी शुरू होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.