ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पोखर का जीर्णोद्धार

कटिहार।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में फुलवरिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 अंतर्गत तीरसैनी पोखर का जीर्णोद्धार लगभग 10 लाख की राशि से निर्मित योजना का विधिवत शिलान्यास वयोवृद्ध समाजसेवी सह उपसरपंच कुमोद झा के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया कुमारी रूबी ने किया मंच संचालन की सराहनीय भूमिका समाजसेवी सीतेश कुमार ने अदा की। इस अवसर पर मुखिया कुमारी रूबी ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन हरियाली और आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए जल संरक्षण के लिए पोखर का जीर्णोद्धार कार्य अति आवश्यक था जो ग्रामीणों की पुरानी मांगे थी आज पूरी कर रही हूं । ग्रामीणों में खुशी व्याप्त थी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार महाराणा उर्फ गुड्डू ,परमानंद सिंह, गौतम यादव, प्रीतम यादव ,मिथुन राय, कौशल मुखिया ,नीरज राय, लड्डू मुखिया, विष्णु देव पासवान ,वार्ड सदस्य मनोज हेंब्रम, अभय मुखिया , विपिन यादव सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर वयोवृद्ध समाजसेवी कुमोद झा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.