ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इसलामपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे हैं ट्रैक्टर को किया बरामद।

इसलामपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान इसलामपुर गजासराय मुहल्ले के समीप राजगीर से एक ट्रैक्टर चुराकर ला रहे एक वाहन चोर को ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार किया। वही इस मामले ट्रैक्टर की रेकी कर रहे एक मारुति कार को भी पुलिस ने जप्त किया है। वही मारूति पर सवार लोग पुलिस को देखते अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन को छोड़कर भागने मे सफल रहे। इस मामले मे राजगीर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की शनिवार की रात्रि मे राजगीर कृष्णापुरी मुहल्ला मे आर डी एच उच्च विद्यालय के पिछे लगी एक ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन चोरों के द्वारा चुरा लिया गया था। ट्रैक्टर चोरी होने के बाद तुरंत ट्रैक्टर मालिक राजगीर कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी संतोष कुमार के द्वारा राजगीर थाना को लिखित सूचना दिया गया। साथ ही थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया की राजगीर से ट्रैक्टर चुराकर ला रहे वाहन चोरों ने इसलामपुर थाना पुलिस गश्ती गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर चलाकर ला रहे वाहन चोर एवं ट्रैक्टर के पिछे से मारूति कार से रेकी कर मारूति कार पर सवार लोग पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागने लगे। भागने पर पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया और एक वाहन चोर को पकड़ लिया। बाकी अन्य लोग भागने सफल रहे। गिरफ्तार वाहन चोर राजगीर बाजार निवासी श्रवण कुमार का पुत्र बलम कुमार बतलाया जाता है। वाहन चोर से पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए राजगीर से ट्रैक्टर चोरी करने की बात कबूल कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तार वाहन चोरों ने इस घटना मे शामिल मारूति कार पर सवार पर अपने साथियों का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस गिरफ्तार वाहन चोर के निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी करने मे लगी हुई है। वही पुलिस एवं मारुति कार को जप्त कर थाना लाया है। राजगीर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की पुलिस इस घटना शामिल इसके अन्य साथियों के गिरफ्तारी के कई जगहों पर छापेमारी करने लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.