ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एसकेएमसीएच के मरीज भगवान भरोसे, उपाधीक्षक को निरीक्षण में गायब मिले 80 फीसदी कर्मचारी

मुजफ्फरपुर: उपाधीक्षक के निरीक्षण में एसकेएमसीएच से आज 80 फ़ीसदी स्टॉफ गायब मिले। इस दौरान कई खामियां भी सामने आई। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ गोपाल शंकर साहनी के औचक निरीक्षण में आज 80 फ़ीसदी से अधिक स्टॉफ अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही अस्पताल की कई खामियां सामने दिखी।
डॉ साहनी आज सुबह लगभग 6:30 बजे एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में पहुंचे जहां 10 नर्सिंग स्टाफ की जगह मात्र तीन कार्य पर मिले। वही मुख्य द्वार पर एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। इसके बाद वे वार्ड की ओर निरीक्षण के लिए निकल पड़े। जिसमें आईसीयू कक्ष में कोई चिकित्सक एवं सुरक्षा गार्ड तक नहीं दिखे। एक नर्सिंग स्टाफ के बलबूते वार्ड में भर्ती मरीजों की सेवा की जा रही थी। इसके अलावे कई वार्ड में विभिन्न तरह की कमियों के साथ स्टाफ का अभाव दिखा। वार्ड में ब्लड एवं गंदगी भी बिखरा पाया गया। इसका फोटो भी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ साहनी जगह जगह पर लिए। वार्ड के सेंट्रल टेबल खाली एवं कमरे में ताला लटकता दिखा। भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों ने भी कई तरह की शिकायत इनके निरीक्षण के दौरान किया। मरीजों ने बताया कि स्लाइन लटका हुआ है इससे एयर पास करने लगा और यहां किसी नर्स को नहीं रहने के कारण स्वयं स्लाईन को बंद करना पडा। उपाधीक्षक डॉ साहनी के 3 घंटे यानी 9:00 बजे तक के निरीक्षण के क्रम में सुबह पाली के भी गई स्टाफ नहीं पहुंचे थे। वही उनके निरीक्षण की सूचना पर कुछ आस पास के कर्मी दौड़ते आपसे पहुंचे और अपना-अपना अलग-अलग सफाई पेश किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम के ब्रदर हेल्थ मैनेजर सचिन कुमार चंचल एवं राजीव रंजन शामिल थे। उपाधीक्षक डॉक्टर सैनी ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियां को अस्पताल अधीक्षक के समक्ष रखा जाएगा इसके आगे नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.