ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंगा उद्वह परियोजना का हुआ सफल ट्रायल, हाथीदह से पाइप लाइन के जरिए मोतनाजे पहुंचा गंगा का पानी, गांव के लोगों में उत्साह की लहर

नवादा: गंगा उद्वह परियोजना के तहत शनिवार को ट्रायल किया गया। गंगा का पानी देखते ही गांव के लोगों में खुशी की लहर फ़ैल गयी। बताया जा रहा है कि हाथीदह से गंगा का पानी नालंदा होते हुए नवादा और गया पहुंचाया जाएगा। 191 किमी से अधिक लंबी पाइप लाइन के जरिए जिले के लोगों को गंगा जल मिलेगा।
बिहार सरकार के कई अधिकारियों ने ट्रायल से पहले इस जगह पर जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश भी दिए। जानकारी दी गई है कि महत्वाकांक्षी परियोजना पटना के हाथीदह से गंगा जल राजगीर, नवादा और गया 191 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए जाएगा और लोगों को गंगा जल मिलेगा। इस गंगा जल परियोजना के लिए कैबिनेट से 28 दिसंबर, 2019 को मंजूरी दी गई थी।
बताया जाता है कि इस योजना में 3000 करोड़ रुपये से योजना का निर्माण किया गया है। 51 किलोमीटर की दूरी में एक ही चैनल होगा। गिरियक से पानी ले जाने के लिए तीन रास्ते होंगे। एक तरफ राजगीर और दूसरी तरफ नवादा के लिए पाइप लाइन बिछाई गया है। फिर गिरियक से ही वाणगंगा होते हुए तपोवन, जेठिया और दशरथ मांझी से गया के मानपुर तक पाइप पहुंचेगी। गंगा उद्वह योजना के 191 किमी से अधिक लंबी पाइपलाइन के जरिए गंगाजल को राजगीर के घोड़ाकटोरा में 354 एकड़ में स्टोर किया जाएगा। माना जा रहा है कि जुलाई महीने में परियोजना को चालू कर दिया जाएगा। आम लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराया जाएगा। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोतनाजे पहुंच कर परियोजना के कार्यों का निरीक्षण भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.