ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान सलकनपुर में 44 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 मई को शाम 5 बजे सलकनपुर पर्यटन निगम के 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 3700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सलकनपुर में कोरकू समाज  की धर्मशाला का भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 6 करोड़ 40 लाख 95 हजार रूपए की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग तथा शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड़ 99 लाख 14 हजार रूपए की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथा भोजशाला एवं सूर्यद्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की लागत से मेला ग्राउण्ड का विकास, सिंहद्वार का विस्तार कार्य, सरोवर सौन्दर्यीकरण कार्य तथा 8 करोड़ 73 लाख 97 हजार रूपए की लागत से 125 नवीन दुकानों के निर्माण एवं 6 भव्य प्रवेशद्वार का भूमि-पूजन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.