ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से समय-सीमा में पूरा करें

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर नर्मदा नियंत्रण मंडल की 74 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को पानी देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सिंचाई परियोजनाओं एवं नहरों को पूरा कर पानी देना शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में किसी भी स्थिति में विलंब न हो और विलंब होने संबंधी शिकायतें सामने नहीं आएं। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनियों द्वारा समय-सीमा में कार्य किया जाए।

अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण श्री एस.एन. मिश्रा ने बताया कि देवास, शाजापुर और सीहोर जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में माईक्रो सिंचाई पद्धति से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईएसपी-कालीसिंध उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना (प्रथम चरण) का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य पूर्ण करने की समय अवधि 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाई जाना है। बैठक में इंदिरा सागर परियोजना मुख्य नगर 155 किलोमीटर से 206 किलोमीटर तक के निर्माण कार्य एवं विभिन्न परियोजनाओं के निविदा प्रकरणों के संबंध में भी चर्चा की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.