ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवाह में आ रही अड़चनों को झटपट दूर करे ये रामबाण उपाय, जल्दी शादी करने की इच्छा भी होगी पूरी

हिंदू धर्म में उपायों पर विशेष महत्व दिया गया है. किसी भी विशेष ग्रह के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उस ग्रह से संबंधित उपाय करने की सलाह दी जाती है.

अगर आप भी विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करना चाहते हैं या फिर विवाह में देरी के कारण को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन पूज-पाठ विशेष मनोकामना के लिए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन विवाह संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको शुक्रवार के दिन किये जाने वाले एक ऐसे अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपके विवाह में आरही अड़चन को दूर करेगा बल्कि अगर आप जल्दी विवाह करना चाहते हैं तो यह मनोकामना को भी पूर्ण करेगा.
शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय
– कई बार तमाम कोशिशों प्रयासों के बाद भी व्यक्ति के विवाह में बाधाएं आती रहती हैं. बिना किसी बड़े कारण के विवाह में देरी होती रहती है.

– अगर आप भी विवाह की समस्या से परेशान हैं तो भगवान विष्णु की गुरुवार के दिन पूजा करें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए व्रत रखें.

– इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें. साथ ही पीली चीजों का भोग लगाएं. साथ ही, खुद भी इस दिन पीले रंग की चीजों का ही सेवन करें. बेसन के लड्डू, बेसन की रोटी का सेवन करें. इस दिन दान-पुण्य का कार्य करना भी विशेष फलदायी होता है.

सुंदरकांड का करें पाठ
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुंदरकांड का पाठ भी विवाह में होने वाली देरी को दूर करने में सहायक है. मान्यता है कि सुदंरकांड का एक पाठ नियमित रूप से करने से लाभ होता है.

– लगातार 21 दिन तक सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को विवाह में आ रही बाधाओं अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

– इस बात का ध्यान रखें कि जब ये पाठ करें, उस समय सामने हनुमान जी की तस्वीर या मां सीता भगवान श्री राम की मुद्रिका देते हुए तस्वीर हो तभी लाभ प्राप्त होगा.

– सुंदरकांड की इस चौपाई का पाठ अवश्य करें:
जब जनक पाई वशिष्ठ आयसु ब्याह संवारिके।
मांडवी श्रुतकीरति उरमिला कुंवरि लाइ हंकारि के।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.